Himachal Tonite

Go Beyond News

गाय की बछड़ी के साथ घिनौना कृत्य, एक गिरफ्तार

हमीरपुर, 24 जून : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जनपद में बिझड़ी के अंतर्गत कच्छवीं गांव में एक प्रवासी ने गाय की बछड़ी के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद अब लोगों में रोष है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों ने बिझड़ी बाजार में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक युवक गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वो पशुशाला में घुस गया और वहां उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। लोगों ने उसे मौके पर देखा और उसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *