Himachal Tonite

Go Beyond News

आम जनता का मजाक बना रहे आप नेता : खन्ना

शिमला, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान हास्यास्पद हैं।

आप नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं। उन्होंने केवल हिमाचल प्रदेश की जनता का मजाक बनाया है।
उन्होंने कहा कि हम आप नेताओं को चुनौती देते हैं कि वे पंजाब में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र लेकर आएं। उनके द्वारा की गई सभी घोषणाएं पूरी होने से कोसों दूर हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी और जयराम सरकार ने जनता के साथ अपने वादे पूरे किए हैं, सहारा योजना और आयुष्मान भारत इसका सबूत हैं।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने हमीरपुर और मिंजर मेले के बारे में जो बयान दिया है वह उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता की मिंजर मेले चंबा में होता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केवल शराब की दरों में कमी की है।
पंजाब में आप के सत्ता में आने के बाद से पंजाब का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पंजाब में खुली फायरिंग और दिनदहाड़े हत्याएं आम बात हो गई हैं।
हाल ही में एक व्यापारी से 1.50 करोड़ की लूट हुई और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अविनाश ने कहा कि पंजाब में एक डमी मुख्यमंत्री है और केजरीवाल उसके पीछे का मास्टरमाइंड है।
पंजाब सरकार के अधिकारियों को बैठकों और निर्देशों के लिए दिल्ली बुलाया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आप नेताओं के कहने और करने में बहुत अंतर है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जनता से झूठ बोलने में पीएचडी कर ली है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *