Himachal Tonite

Go Beyond News

आम आदमी पार्टी ने बालूगंज चक्कर मै किया पार्टी का प्रचार प्रसार

1 min read

जनविरोधी भाजपा सरकार को सता से बाहर करने का जनता से किया आवाहन: गौरव शर्मा प्रदेश प्रवक्ता आप

शिमला,12 जुलाई 2022

आम आदमी पार्टी ने आज बालूगंज और चकर मै पार्टी का प्रचार प्रसार किया और पार्टी को एक मौका प्रदेश मै देने के लिए जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर जनसमर्थन के लिए आवाहन कर रहि है और एक मौका पार्टी को प्रदेश मै पार्टी को देने के लिए मांग कर रहे है। प्रदेश मै शिक्षा स्वास्थ सड़क सीमेंट बिजली बेरोजगारी जैसे जवलंत मुद्दे है जिनको आम आदमी पार्टी ठीक करना चाहती है और प्रदेश मै बदलाव लाना चाहती है, उन्होने कहा की पिछले 70 सालो मै बारी बारी भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग को लुटा है और व्यवस्था बुरी तरह बेहाल है जिसे आम आदमी पार्टी ठीक करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने जो वादे देहली और पंजाब मै लोगों से किए उनको पूरा किया और निरंतर हर वर्ग के लोगों की आवाज बनकर कार्य कर रहि है।
गौरव शर्मा ने कहा की पार्टी के प्रति लोगों रुचि दिन प्रति दिन बड़ रही है और लोग खुद आगे आकर पार्टी की सदयता ले रहे है और बदलाव की बात कह रहें है। भाजपा की सरकार ने सिर्फ प्रदेश की जनता को धोखा और मंहगाई दी है जिससे पूरा प्रदेश बेहाल है और चुनावों का इंतजार कर रहा है ताकि सतासीन सरकार को उखाड़ फेका जा सके।
गौरव शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी जो वादे प्रदेश की जनता से कर रहि है उनको पूरा भी करेगी और देहली और पंजाब की तरह जनता का भरोसा जीतेगी। अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ पॉलिटिक्स ही देश और प्रदेश मै आने वाले समय मै होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *