Himachal Tonite

Go Beyond News

आरटी-पीसीआर टैस्ट में कुल 172 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर 01 मई-जिला में आरटी-पीसीआर टैस्ट में 172 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार रात को 9 बजे तक 137 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी। उसके बाद भी कई सैंपलों के पाॅजीटिव आने के बाद यह आंकड़ा 172 तक पहुंच गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 14 लोग, मुंडखर में 8, गुभर और ककरोट में 5-5 लोग, वार्ड नंबर-1 हमीरपुर, चरोट क्षेत्र के गांव जोल कलां, पनोह, महल क्षेत्र के गांव नेरी, अघार क्षेत्र के गांव चैकड, टाउन भराड़ी क्षेत्र के गांव लींग, बडितर और जाहू में 4-4 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं।
गांव डबरानी, मोहीं क्षेत्र के गांव बल्ह, हमीरपुर के वार्ड नंबर-3 प्रतापनगर, छत्रैल, कांगू क्षेत्र के गांव धौन दा पांगा, भलेठ क्षेत्र के गांव टिक्कर में 3-3 लोग, डबडियाना, भलट, मनोह, भोटा, कनोह, गांव बिझड़ी, सम्मू, नैहलवीं, चमनेड क्षेत्र के गांव जुई, सोरड़, मंडियानी और बूणी क्षेत्र के गांव छल के 2-2 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *