Himachal Tonite

Go Beyond News

92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की कमरऊ पंचायत में 92 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कमरऊ पंचायत के खजियार निवासी नंदाराम साथ लगते घराट में चारपाई पर सोया था और इसी बीच अचानक घराट के अंदर आग लग गई जिससे वृद्ध जिंदा जल गया।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घराट चलाने का कार्य करता था। हालांकि इन दिनों घराट बंद है लेकिन वृद्ध घराट में रस्सी बनाने का कार्य करता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि घराट में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। उधर, कानूनगो आत्माराम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *