Himachal Tonite

Go Beyond News

घर में दबिश के दौरान 918 ग्राम भुक्की बरामद

1 min read

ऊना, 7 अप्रैल : हरोली उपमंडल के गांव वाडेवाल में पुलिस ने वीरवार को एक घर में दबिश देकर नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से 918 ग्राम भुक्की, 81 ग्राम अफीम, 88.250 किलो पोस्तदाना बरामद किया है। इसके अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक मशीनें और 75 प्लास्टिक खाली डिब्बियां भी बरामद की है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमरीक सिंह उर्फ काला पेशे से ट्रक ड्राइवर है। पहले भी वह 52 किलो चूरा पोस्त के केस में जेल जा चुका है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि आरोपी नशे का अवैध धंधा कर रहा है। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाई।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *