Himachal Tonite

Go Beyond News

9 दिवसीय निशुल्क आइस स्केटिंग प्रशिक्षण कैंप का समापन

1 min read

हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से काजा में 9 दिवसीय निशुल्क आइस स्केटिंग प्रशिक्षण कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाज सेवी, स्की हिमालय, एयर हिमालय के मालिक अमिताभ शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुंगा बांगपो ने प्रथम, तेंजिन टशी ने दूसरा और न्वांग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर कुंगा येंचेन ने दूसरा स्थान नवांग लिजोन्म और तीसरे स्थान छुकित रही। प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पांच लड़के और पांच लड़कियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि अमिताभ शर्मा ने कहा कि स्पीति में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहे है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नायब तहसीलदार प्रेम चंद, स्पीति प्रशासन, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहुल स्पीति , आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रोशन लाल, जिला शिमला के अध्यक्ष इक्ष्वाकु, छेरिंग बोध, आदि का आभार जताया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

निर्वाचन विभाग काजा ने मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रेम चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने सभी को शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि
राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्व का दिन है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं मजबूत चुनाव आयोग की स्थापना हमारे लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। हम सभी 25 जनवरी, 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते आ रहे हैं। जिसका उद्देश्य भारतीय मतदाताओं को लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। पहली बार मतदान का अधिकार प्राप्त करने वाली अपनी युवा पीढ़ी को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव एक यज्ञ के समान होता है। देश के हर नागरिक को इस यज्ञ में अपने वोट की आहुती देनी चाहिए

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *