Himachal Tonite

Go Beyond News

ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यों तथा लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए ़ जाईका परियोजना के तहत व्यय होंगे 800 करोड़ः- गोविंद सिंह ठाकुर

????????????????????????????????????

कुल्लू 26 अपै्रलः वन वृत्त कुल्लू द्वारा वन पारिस्थितकी तंत्र प्रबंधन और आजीविका सुधार परियोजना (जाईका वित्तपोषित) के तत्वावधान में आज नेचर पार्क बबेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि जाईका परियोजना के तहत वर्ष 2028 तक  ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों तथा लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए 800 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। परियोजना का मुख्य उददेश्य जंगलों के घनत्व को बढ़ाना तथा बेहतर प्रबंधन कर लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर 29 मार्च  2018 को जापान के टोक्यों में भारत सरकार की ओर से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस परियोजना के तहत 800 करोड़ रूपए का व्यय करने का प्रावधान किया गया है जिसमें से 80 प्रतिशत राशि जापान सरकार द्वारा तथा 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार द्वारा योगदान किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *