Himachal Tonite

Go Beyond News

8 व 9 मार्च को चौगान मैदान में मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नाहन 04 मार्च – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 व 9 मार्च, 2021 को नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय महिला दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता विधायक पच्छाद रिना कश्यप करेंगी। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 व 9 मार्च को विभिन्न विभागों द्वारा चौगान मैदान में प्रर्दशनियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिरमौरी फूड फेस्टिवल मुख्य आर्कषण का केन्द्र होगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा वर्करों सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मटका फोड, रस्सा-कस्सी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा तथा अधिकारी कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *