Himachal Tonite

Go Beyond News

कृषि विभाग में रखे जाएं 700 बहुद्देशीय कामगार व दिहाड़ीदार मजदूर

1 min read

शिमला : गत दिनों कृषि विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ शिमला इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष धनीराम लिपटा की अध्यक्षता में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिला तथा विभागीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मुख्य विषय कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारियों व कृषि प्रसार अधिकारियों के खाली पड़े पद जनहित में शीघ्र भरने का आग्रह किया गया। साथ ही कृषि प्रसार अधिकारी से सहायक कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति नियमों पर संशोधन कर कृषि प्रसार अधिकारियों को वरीयता के आधार पर पदोन्नत करने का आग्रह किया गया। अधीक्षक ग्रेड वन के पदों को सृजित करने पर भी चर्चा की गई। अन्य विषयों के साथ कृषि प्रसार केंद्र व आलू विकास केंद्र तथा बीज गुणन फार्म में लगभग 700 बहुद्देशीय कामगार अथवा दिहाड़ीदार मजदूर रखने पर विशेष आग्रह किया गया। जिस पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया की उपरोक्त विषय पर शीघ्र अमल कर मांगों को पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि विभाग में चल रही अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी को दूर कर दूरदराज क्षेत्रों के किसानों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही मंत्री ने कृषि प्रसार अधिकारियों के दूरदराज के क्षेत्रों में खाली पड़े पदों पर चिंता जाहिर की और कहा की सरकार के ध्यान में यह विषय पहले से ही है शीघ्र ही 200 कृषि प्रसार अधिकारियों के पद भर दिए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में कृाि विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष लेखराज शर्मा, कर्म सिंह वर्मा, प्रदीप ठाकुर, भूदेव शर्मा तथा धर्म चंद शर्मा उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *