Himachal Tonite

Go Beyond News

70 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रक के नीचे आ गवाई जान

पावंटा साहिब : पावंटा साहिब के तारुवाला में एक ट्रक ने पैदल चल रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद गंभीर अवस्था में बुजुर्गों को सिविल अस्पताल पहुंचा गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। आपातकालीन सेवा में तैनात डॉक्टर राघव ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनका हाथ और पैर पूरी तरह से चोटिल थे, उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मगर पावंटा साहिब अस्पताल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में ही बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रख दिया गया है। वही पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *