Himachal Tonite

Go Beyond News

बिलासपुर में 29.99ग्राम चिट्टे के साथ 7 गिरफ्तार

बिलासपुर : प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज़ कहीं न कही से पुलिस तस्करो को गिरफ्तार कर रही हैं और आज उसी कड़ी में बिलासपुर शहर के कोसरियां सैक्टर में 7 युवको को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा है।

जनकारी के अनुसार  पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कोसरियां वाटर टैंक के पास एक युवक किराए के मकान में रहता है तथा उसके साथ 6 अन्य लड़के जो भी वही रहते थे  मिल कर नशीली सामग्री बेचते हैं। शनिवार दोपहर बाद मिली इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और वहां से 29.99 ग्राम चिट्टे के साथ डिजिटल वेइंग मशीन भी बरामद की।

पुलिस ने सभी युवकों को भी हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *