Himachal Tonite

Go Beyond News

घुमारवीं उप मण्डल की विभिन्न पंचायतों के 4 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया

बिलासपुर 23 अप्रैल:- कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला बिलासपुर के घुमारवीं उप मण्डल की विभिन्न पंचायतों के 4 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जारी किए है जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेशों में बताया गया है कि ग्राम पंचायत मेहरी काथला के गांव कुलवारी वार्ड न0 1 के 1 घर के 50 पेरीमीटर के दायरे, ग्राम पंचायत सलाओं के गांव बपयार के वार्ड न0 1 के 1 घर के 100 पेरीमीटर के दायरे, ग्राम पंचायत मेहरी काथला के गांव कुलवारी के वार्ड न0 2 के 1 घर के 50 पेरीमीटर के दायरे, ग्राम पंचायत हरलोग के गांव हरलोग के वार्ड न0 6 के 1 घर के 50 पेरीमीटर के दायरे को कटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *