Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 4.61 लाख परिवार पंजीकृत

1 min read

प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना के अन्तर्गत राज्य के 4.61 लाख परिवार पंजीकृत किए गए हैं। योजना के तहत 1.25 लाख लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरोटीवाला तथ सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में दी।
कलाकारों ने बताया कि हिमकेयर कार्डधारकों को आयुष्मान भारत के लिए पंजीकृत अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इन योजनाआं के लिए 195 अस्पताल पंजीकृत हैं जिनमें से 58 अस्पताल निजी क्षेत्र में हैं। लोगों को बताया गया कि सोलन जिला में 56801 परिवारों ने हिमकेयर योजना के अन्तर्गत अपने कार्ड बनवाए हैं।
पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंड तथा लुनस में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकांे के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रायोजित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण कार्यक्रमांे की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि निगम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनसे युवा स्वरोज़गार अपना सकते हैं।
शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा तथा साई में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमांे की जानकारी प्रदान की गई। आम जन को कोविड-19 से बचाव तथा नशा निवारण के प्रति भी जागरूक किया गया।
कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं।
कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *