Himachal Tonite

Go Beyond News

22 साल के लड़के ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

1 min read

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां जिले में महिला पुलिस थाना में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक 22 वर्षीय युवक ने पहले तो युवती का शारीरिक शोषण किया और उसके बाद उसके साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट भी की। वहीं, हद तो तब हो गई जब आरोपी युवक ने इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

युवती ने अपने साथ हुए शारीरिक एवं हिंसात्मक उत्पीड़न की शिकायत पुलिस में दी। अब पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया कि आरोपी युवक ने इस वीडियो को कुछ ग्रुप में भी डाल दिया था। आरोपित 22 वर्षीय युवक जिले सरकाघाट का निवासी बताया जा रहा है।

वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने मनाली से गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *