Himachal Tonite

Go Beyond News

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 214 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर 07 मई-आरटी-पीसीआर टैस्ट में जिला के 214 और लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इन सभी लोगों के सैंपल 4 मई को लिए गए थे और इनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बड़सर उपमंडल के गांव कसवाड़ में 15 लोग, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव घरयाणा ब्राहमणा में 14, धमांदर में 11, बडैहर में 7 और टिप्पर क्षेत्र के गांव भरेड़ी में 6 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं। पैरवीं क्षेत्र के गांव घुमारवीं, बड़ाग्रां, सठवीं और गांव धनपुर में 5-5 लोगों, कुनहणी, ननावां, जाहू क्षेत्र के गांव कांगू घट्टी, लाहड़, नादौन, बजरोल क्षेत्र के गांव महेशक्वाल, स्वालवा और वार्ड नंबर-8 हमीरपुर में 3-3 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।
कसवाड़ क्षेत्र के गांव दुलेहडा, कलौहण, गारली, मैहरे, बरनी, गांव बरछवाड़, भोटी, सम्मू, भौगट, नालटी क्षेत्र के गांव हार, बकारटी, रटेड़ा, वार्ड नंबर-3 नादौन, बजरोल क्षेत्र के गांव ठोलू, चमनेड क्षेत्र के गांव जुई, बजवाल, खियाह, भीड़ा, वार्ड नंबर-3 हमीरपुर, अणु कलां, गोपालनगर और दोसड़का में 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *