Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना में बेसहारा पशु को बचाने की कोशिश में 21 साल के युवक ने गंवाई जान

ऊना, 28 जून : जिला केथाना हरोली के तहत टाहलीवाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बेसहारा पशु को बचाने की कोशिश में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार युवक संतोषगढ़ नेस्ले उद्योग में कार्यरत था। मंगलवार देर रात वह अपनी बाइक पर फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक की आवारा पशु से टक्कर हो गई। हादसे में लहूलुहान हालत में युवक को उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ ले जाया गया। जहां से युवक की गंभीर हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मुनीष कुमार पुत्र हरि कृष्ण निवासी संतोषगढ़ के रुप में हुई हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *