Himachal Tonite

Go Beyond News

ज्वालामुखी में चढ़ा 15 लाख से बना 21 किल्लो 21 किलो का चांदी का छत्र

कांगड़ा, अप्रैल 09 –  जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज दिल्ली के एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

श्रद्धालु दविंद्र भल्ला ने बताया कि उनकी बेटी की मन्नत पूरी हुई है इसलिए वे सभी परिवार सहित मां ज्वाला के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाने आए हैं।

वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु ने 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है। मां ज्वाला सभी की मनोकामना पूर्ण करें। ज्वालामुखी मंदिर में इससे पहले भी श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर छत्र, आभूषण, सोना व चांदी अर्पित करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *