Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी : सड़क हादसे ने ले ली युवा डॉक्टर की जान

हिमाचल प्रदेश में होने वाले हादसे ने एक युवा डॉक्टर की जान ले ली। यह हादसा प्रदेश के मंडी जनपद में आधी रात को हाईवे पर हुआ। हादसे में कार सवार डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि साथी डॉक्टर घायल है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार, नेरचौक में महेंद्र का शोरूम के पास देर रात को कार और एक पिकअप गाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में चंबा के डॉक्टर विशेष राणा (26) की मौत हो गई है। वह विशेष पीएचसी सिंबल कोठी (सरकाघाट) सेवाएं दे रहे थे। उनके साथ एक अन्य डॉक्टर सवार थे। नई ही गाड़ी ले गई थी और इस पर अभी टेंपरेरी नंबर ही पड़ा था। मंडी पुलिस के अनुसार, हाईवे पर 12 बजे ये हादसा हुआ है। दरअसल, मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाया जा रहा है। ये डॉक्टर भी उसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नेरचौक से मंडी जा रहे थे। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *