Himachal Tonite

Go Beyond News

19 से 25 जून तक चलेगा नशा मुक्त हिमाचल अभियान

नशे के समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस की पूर्व गतिविधियों के रूप में दिनांक 19.06.2023 से 25.06. 2023 तक प्रदेशव्यापी नशा मुक्त हिमाचल अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 19.06.2023 को प्रदेश भर में नशा निवारण शपथ, नाटक, जागरूकता अभियान, मैराथन, योगासन पैंटिग, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा जिला स्तर के सभी विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर किया गया जिसमें जिला स्तर के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नशा निवारण कार्यक्रम आयोजित किये गए। आज के नशा निवारण जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल व प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और युवाओं को विशेष तौर पर नशे विरूद्ध अभियान में शामिल करते हुए समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए तैयार किया गया ताकि समाज से इस बुराई को समूल नष्ट किया जा सके।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *