Himachal Tonite

Go Beyond News

रैपिड एंटीजन टैस्ट में 184 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर 13 मई-जिला में वीरवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 184 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिला में वीरवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 500 सैंपल लिए गए, जिनमें से 184 पाॅजीटिव निकले।
गांव ढबरी में 15 लोगों, महारल मंे 10, वार्ड नंबर-8 हमीरपुर और घंगोट में 6-6, गांव टकरूं और कोटलू में 5-5, मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, दोसड़का, पटनौण और अंबोटा में 4-4 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। खग्गल, धलोट, री क्षेत्र के गांव स्वाहल, बल्ला, ककड़ियार, पलपल, उखली, सतरुखा और बड़सर में 3-3 लोग, नादौन, पंजली, जटयाला, भीड़ा, डोडरू, झरेड़ी, बारीं मंदिर, कराह, नगरोटा गाजियां, तरक्वाड़ी, सुजानपुर के वार्ड नंबर-3, डुगवार, बजूरी, नादौन के वार्ड नंबर-7, कन्नेर और सुनवीं में 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *