Himachal Tonite

Go Beyond News

आईटीआई ऊना में आयोजित रोजगार मेले में 16 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन

ऊना, 20 जुलाई – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कार एवम् मोटर्स लिमिटेड अम्ब तथा रॉकमैन प्राइवेट लिमिटेड (हीरो ग्रुप) लुधियाना ने भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि रोजगार मेले में रॉकमैन प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना के लिए 11 प्रशिक्षुयों को एनएपीएस के अंतर्गत चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित ट्रेनी अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 11, 200 रुपये मासिक वेतन प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय कार एवं मोटर्स लिमिटेड अम्ब द्वारा वेल्डर तथा टर्नर ट्रेड्स के 5 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया जिन्हें 11,500 रूपये मासिक वेतन प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे रोजगार मेले संस्थान में हर माह की 20 तारीख को आयोजित किए जाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *