Himachal Tonite

Go Beyond News

काजा उपमंडल में आए 14 नए मामले

1 min read

काजा उपमंडल में शनिवार को 82 सैंपल लिए गए है। सारे सैंपल आरएटी में किए गए हैं। इन सभी लिए गए 82 सैंपलों में से कोरोना के 14 नए पाॅजिटिव मामले सामने आए है। कोविड टेस्टिंग सैंटर काजा में 30 सैंपल लिए गए जिनमें से 7 पाॅजिटिव आए। इसके साथ ही पीएचसी सगनम में 7 सैंपल लिए गए है जिनमें से 2 पाॅजिटिव आए हैं। पीएचसी ताबो में 45 टेस्ट लिए गए है जिनमें से पांच पाॅजिटिव आए है। ताबो के पांच सक्रमित मरीजों में आयु 45 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय दो युवक है। काजा में पांच मजदूर कोरोना संक्रमित हुए है वहीं दो मजदूर सगनम में करोना संक्रमित हुए है । सभी संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन पर भेज दिया गया है इसके साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है।

बीएमओ काजा डा तेंजिन नोरबू ने बताया कि शनिवार को 14 मामले सामने आए है। सभी संक्रमित मरीजों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चला हुआ है। काजा उपमंडल में एक्टिव केसों की संख्या 38 पहुंच गई है । काजा में अभी तक 686 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 645 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके है जबकि तीन मौत दर्ज हुई है।

जारीकर्ता सहायक लोक संपर्क अधिकारी काजा

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *