Himachal Tonite

Go Beyond News

चंद्रताल झील में डूब गया हिमाचल युवक

केलांग – हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति जिले से दो बुरी और परेशान करने वाली ख़बरें सामने आ रही हैं। यहां पर एक तरफ जहां प्रसिद्ध चंद्रताल झील में डूब जाने से एक हिमाचल युवक के मौत की खबर सामने आई है। वहीं, दूसरी तरफ जिले के ही पर्यटन स्थल काजा में आकस्मिक कारणों से एक पर्यटक की मौत हो गई। तो आइये एक एक कर जानते हैं दोनों ही मामलों के बारे में:-

चंद्रताल झील में डूब गया मनाली निवासी युवक 

स्पीति की प्रसिद्ध चंद्रताल में मनाली का 40 वर्षीय शख्स डूब गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शख्स का शव भी अब तक बरामद नहीं हो पाया है। गोताखोरों की टीम को शव निकालने के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस स्टेशन काजा से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल ठाकुर (40) जगतसुख मनाली के रूप में हुई है। घटना गुरुवार साढ़े दस बजे के करीब हुई है। रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है।

वहीं, दूसरी तरफ काजा पुलिस स्टेशन द्वारा पर्यटक के निधन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि बुधवार रात को एक टूरिस्ट की भी मौत हुई है। कनार्टक के टूरिस्ट शंकर भार्गव बेंगलुरु का रहने वाला था। उसे मृत हालत में भी काजा सीएचसी लाया था। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। अंदाजा है कि हर्ट अटैक से ही शंकर की मौत हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *