Himachal Tonite

Go Beyond News

डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

1 min read

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव पंजावर के स्वां नदी क्षेत्र में एक बालक की डूबने से मौत हो गई है जो अपनी मां के साथ स्वां नदी में नहाने के लिए गया था।

बच्चे ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वहां पर गहराई ज्यादा होने के चलते वह डूबते हुए शोर मचाने लगा। तभी उसकी मां ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। शोर सुनकर साथ ही काम कर रहा एक प्रवासी मजदूर घटनास्थल पर पहुंचा और मां-बेटे को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

इस दौरान वह महिला को तो सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो गया लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस इचौकी प्रभारी खेम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान डीएसपी अनिल कुमार ने भी मौजूद रहे। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *