Himachal Tonite

Go Beyond News

काजा उपमंडल में 12 ने दी कोरोना को मात 

1 min read

2 नए मामले सामने आए

काजा उपमंडल में वीरवार को 12 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी और दो नए पॉजिटिव मामले है। यहाँ मंगलवार को 49 सैंपल लिए गए है। सभी सैंपल आरएटी में किए गए हैं। इन सभी लिए गए 49 सैंपलों में से कोरोना के 2 नए पॉजिटिव आए है । दो संक्रमित मरीज में 22 वर्षीय युवती और 57 वर्षीय महिला गांव लरी की रहने वाली है। कोविड टेस्टिंग सैंटर काजा में 20 सैंपल लिए गए, जिसमें सभी नेगेटिव आए है।कोविड टेस्टिंग सैंटर हुरलिंग में 25 सैंपल लिए जोकि नेगेटिव आये है। पीएचसी ताबो में 4 सैंपल हुए जिसमें दो पॉजिटिव आए है। दोनों पॉजिटिव आए मरीजों को आईसोलेशन पर भेज दिया गया है इसके साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है।

बीएमओ काजा डा तेंजिन नोरबू ने बताया किवीरवार को दो नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 12 मरीज रिकवर हुए है।काजा उपमंडल में एक्टिव केसों की संख्या 25 पहुंच गई है । काजा में अभी तक 722 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 693 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके है जबकि चार मौत दर्ज हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *