Himachal Tonite

Go Beyond News

हरोली के 12 नये क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल

1 min read

ऊना, 28 अप्रैल : एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत सलोह के वार्ड 1 में अश्वनी कुमार, भदसाली के वार्ड 5 में बहादुर सिंह के घर से गंर्धव सिंह, ईसपुर के वार्ड 7 में हजारा राम, भंडियारा के वार्ड 2 में राम कृष्ण, कांगड़ के वार्ड 6 में चमन लाल के घर से सतपाल, नगर परिषद टाहलीवाल के वार्ड 7 में राजिंद्र कुमार, वार्ड 3 में सुमन वाला और वार्ड 6 में बीरवल चंद, नंगल खुर्द के वार्ड 6 में प्रवीण कुमार और वार्ड 7 में सूरज सिंह, पालकवाह के वार्ड 2 में माया देवी के घर से हरदीप सिंह व भदसाली के वार्ड 3 में संजय के घरों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *