Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में वोट डालने के बाद 106 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता की मौत

1 min read

ऊना , 04 नवंबर – हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मृत्यु शैय्या पर लेटे 106 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और मतदान करने के दो घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को बताया कि बीरू राम ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए मोबाइल बूथ के माध्यम से गुरुवार शाम को अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान करने के दो घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीरू राम के तीन पुत्र, एक पुत्री, तीन पोते, दो पोतियां, दो परपोते और पांच परपोती हैं। उनका आज अंतिम संस्कार किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *