Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल प्रदेश में मतगणना की तैयारियां

शिमला, 22 नवंबर – हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए गत 12 नवंबर को हुए मतदान की गिनती की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि मतगणना 8 दिसंबर को होगी । प्रदेश के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना केंद्र तैयार कर दिए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों में स्टिल कैमरा की निगरानी में मतों की गणना की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी सामने न आए। इसके अलावा काउंटिंग टेबल की गणना क्रमानुसार नहीं की जाएगी। रैंडम आधार पर कहीं से किसी भी टेबल की गणना की जा सकती हैं। ईवीएम व वीवीपैट से मतदान को लेकर बाद में कोई सवाल न उठें, इसलिए मतगणना के दौरान हर विधानसभा की पांच वीवीपैट की पर्चियों का मिलान ईवीएम में पड़े वोट से किया जाएगा। हालांकि इससे पहले प्रत्याशियों और एजेंट की राय ली जाएगी कि किस बूथ की वीवीपैट मशीन की पर्चियों का मिलान किया जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *