Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे भाजपा नेता  — नरेश चौहान

मोदी सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 75 से घटाकर 50 प्रतिशत कियाः नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी तथ्यहीन बयानबाजी भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता  प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सेब बागवानों को 50 रूपये प्रति किलो समर्थन मूल्य देने का दावा कर रहे हैं जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सेब समर्थन मूल्य में डेढ़ रूपये की ऐतिहासिक वृद्धि कर इसे साढ़े 10 रूपये से बढ़ाकर 12 रूपये किया है। वहीं भाजपा की नेता मीनाक्षी लेखी कांग्रेस पर आयात शुल्क घटाने के झूठ आरोप लगा रही है क्योंकि सेब पर आयात शुल्क 75 प्रतिशत से घटाकर मोदी सरकार ने 50 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा  कि सेब बागवान इस आयात शुल्क को 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। सेब पर आयात शुल्क घटने से प्रदेश से सेब बागवानों को बहुत बड़ा नुक्सान पड़ रहा है और कोल्डस्टोर में रखे सेब की प्रति पेटी पर 800 से 1200 रूपये घाटा हो रहा है।

नरेश चौहान ने कहा कि बिना डयूटी का सेब अफगानिस्तान और ईरान से भारत आ रहा है जिसके कारण प्रदेश की सेब बागवानी संकट में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सेब पर समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ साथ पिछले सीजन में प्रति किलो के हिसाब से सेब की बिक्री सुनिश्चित की जिससे उन्हें फायदा हुआ। अगले सेब सीजन से राज्य सरकार युनिवर्सल कार्टन को लागू करने जा रही है। इसके साथ साथ कोल्डस्टोर का इंफ्रास्टक्चर मजबूत किया जा रहा है और सेब बागवानों को लाभ देने के लिए शिमला जिला के पराला में फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि मीनाक्षी लेखी को तथ्यों की जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने कहा कि मोदी ने नालदेहरा, कुफरी और छराबड़ा में बिजली पहुंचाई जबकि हिमाचल प्रदेश मंे सभी गांवों का शतप्रतिशत विद्युतीकरण दशकों पहले हो चुका है। आज जनजातीय क्षेत्रों में भी ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बिजली व्यवस्था न हो।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की है। भाजपा ने विधायक खरीदे और सरकार के खिलाफ षडयंत्र रचा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसदों से प्रदेश की जनता नाराज है क्योंकि उन्होंने संसद में हिमाचल के मुद्दों को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि शिमला से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप प्रदेश की जनता को बताएं कि उन्होंने कितने सवाल संसद में पूछे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *