Himachal Tonite

Go Beyond News

सीएम पद पर बने रहेंगे सुखविंद्र सुक्खू, विक्रमादित्य ने वापस लिया इस्तीफा

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद जो हुआ, उससे कई अटकलें लगने लगी कि हिमाचल प्रदेश की सरकार गिरने वाली है।  मेरे पास मेरे ही इस्तीफे की खबर आ गई, यह एक षडयंत्र के तहत खबर चल रही थी ताकि वोटिंग के समय हमारी संख्या कम हो जाए। उन्होंने पूछा कि भाजपा किस बहुमत की बात कर रही है?… मार्शल के साथ 15 विधायकों ने दुर्व्यवहार किया जिसके लिए उन्हें निष्कासित किया गया। नौ विधायक जो थे उन्हें तो किसी ने निष्कासित नहीं किया था, तो वे अंदर क्यों नहीं आए थे। हमने ईमानदारी से सरकार चलाई है। हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार निश्चित तौर पर चलेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत के लिए काम करना है।

कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सुखविंद्र सुक्खू मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे। कांग्रेस सरकार पांच साल तक चलेगी। सरकार व संगठन में समन्वय के लिए छह सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य सदस्य होंगे। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी एकजुट होकर काम करेगी। पर्यवेक्षकों ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पत्रकार वार्ता में सीएम सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह सहित मंत्री भी मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीट खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। सभी विधायक एकजुट हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल बोले, पार्टी में सब कुछ ठीक है। सरकार पूरी तरह से स्थिर है। विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को लेकर डीके शिवकुमार ओक ओवर पहुंचें। मंत्री हर्षवर्धन और यादविंदर गोमा सीएम आवास से सचिवालय की ओर रवाना हो गए हैं। पांच बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *