Himachal Tonite

Go Beyond News

सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : बिंदल

लाहौल स्पीति/कुल्लू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल लाहौल स्पीति के दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा के स्पीति मंडल की बैठक में भाग लिया।

बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारत ही नहीं अपितु अमरीका और अन्य देश भी मानते है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है।
बिंदल ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के नारे गूंज रहे हैं – 04 जून को 400 पार और हिमाचल में चार की चार। आज भाजपा सरकार विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रही है। सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली आर्थिक शक्ति बन गया है। भारत के चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा लहराया, जिससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन ने पूरे विश्वपटल पर प्रशंसा हासिल की है। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारें संकट के समय दूसरे देशों से मदद मांगती थी, लेकिन कोरोना काल में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन भेज कर सहायता की। भाजपा सरकार ने युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालकर घर पहुंचाया है। आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और यह जनता के एक-एक वोट के कारण संभव हुआ है। भारत की इस निर्णायक और सशक्त सरकार का कारण जनता का एक-एक वोट है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण तीन के तहत हिमाचल के सैकड़ों गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। प्रदेश में पांच सौ आबादी वाली तकरीबन सभी गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। अब सरकार ढाई सौ आबादी वाले गॉंवों को सड़क सुविधा से जोड़ रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 2372.59 करोड़ की राशि जारी की थी । 2643 करोड़ की लागत से प्रदेश में 2682.934 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा जिसपर काम चल रहा है। लाहौल-स्पीति में 7, कांगड़ा में 53, शिमला 45, सोलन 25, मंडी 23, हमीरपुर 22, चंबा 20, बिलासपुर 19, ऊना 18, सिरमौर 12 और कुल्लू 10 सड़कें बनाई जानी हैं। आज पीएमजीएसवाई हिमाचल के लिए जीवन रेखा सभित हुई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *