Himachal Tonite

Go Beyond News

सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों को मिलकर प्रदेश को दोबारा से पटरी पर लाना होगा : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया जिन्होनें हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की घड़ी में 254 सड़कों के निर्माण एवं सुधार हेतु 2643 करोड़ रु की राशि एकमुश्त स्वीकृत की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद के अंतर्गत 2643 करोड़ रू की स्वीकृति हिमाचल प्रदेश की सड़कों के निर्माण एवं सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ बिन्दल ने कहा कि चंद दिन पहले ही भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश पधारे और उन्होनें फोरलेन, नेशनल हाईवेज को पूरी तरह ठीक करने का जिम्मा केन्द्र सरकार पर लिया जो हिमाचल के लिए एक बहुत बड़ा फैंसला है। इन फोरलेन, नेशनल हाईवेज को सही स्थिति में लाने पर हजारों करोड़ रू खर्च होंगे और जो 100 प्रतिशत केन्द्र की मोदी सरकार से आएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *