Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला लिफ्ट देने के बहाने की लड़की से दुष्कर्म

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और अपराधों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे की राजधानी शिमला स्थित ठियोग से सामने आई है। बताया गया कि शिमला जिले के छैला में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ देर शाम आरोपी वाहन चालक ने नाबालिग लड़की को लिफ्ट दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि छैला चौकी के तहत मामला सामने आया है जिसे लेकर नाबालिग लड़की तथा उसके परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता का सिविल अस्पताल ठियोग में मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *