Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला शहर में बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

शिमला के कनलोग इलाके में बने एक ढारे से गुरुवार देररात तेंदुआ एक बच्ची को उठा ले गया। घटना देररात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। करीब आठ साल की यह बच्ची यहां अपने परिवार के साथ रहता थी। स्थानीय पार्षद बृज सूद के अनुसार यहां कार शोरूम के साथ लगती जमीन पर कई मजदूरों के ढारे हैं। इनमें से कई मजदूरों के पास पालतू कुत्ते भी हैं।

अंदेशा है कि यह तेंदुआ कुत्ते के लिए घात लगाए बैठा था। लेकिन जैसे ही एक ढारे से बच्ची बाहर निकली तो तेंदुए ने इसे ही उठा लिया। कई लोगों के सामने ही तेंदुआ साथ लगते जंगल में गायब हो गया। बच्ची के परिजनों ने पता चलते ही शोर मचाया, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल में भाग चुका था। बाद में इसकी सूचना न्यू शिमला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन्यजीव विंग को इसकी सूचना दी।

देररात करीब 11 बजे वन्यजीव विभाग और पुलिस ने साथ लगते जंगल में सर्च अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। वन्यजीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने के बाद एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। बच्ची की तलाश की जा रही है। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *