शिमला मिर्च हुई 91 रुपये प्रति किलो
सोलन, जुलाई 10 – सब्जी मंडी में टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च किसानों को मालामाल कर रही है। सीजन की शुरुआत से शिमला मिर्च के दाम से किसानों को निराशा हाथ लगी थी। पहले शिमला मिर्च 10 से 25 और अब 75 से 91 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। इसके अलावा टमाटर के दाम में कुछ और उछाल आया है। रविवार को टमाटर 1,700 से 2,800 रुपये तक की क्रेट बिका है। वहीं बीन के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
अभी तक सब्जी मंडी में 35 हजार 77 क्विंटल शिमला मिर्च और 53 हजार 42 क्विंटल बीन की खेप पहुंच गई है। इससे करोड़ों का कारोबार हुआ है।

