Himachal Tonite

Go Beyond News

रिसर्च स्कॉलर्स के लिए होस्टल खोले

आज एस०एफ०आई० विश्विद्यालय इकाई द्वारा चीफ वार्डन को रिसर्च स्कॉलर्स के लिए होस्टल खोलने, कंटीन्यूशन फीस में रिलेक्सेशन देने, होस्टल मैस को पुनः शुरू करने तथा जल्द से जल्द होस्टल आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

कोरोना महामारी से पूरे देश के साथ साथ हमारे प्रदेश में भी अपना खूब कहर बरसाया है जिस कारण विश्विद्यालय काफी समय से बन्द है जिससे शोधार्थी छात्रों को अपना शोध कार्य रोकना पड़ा था और अब जैसे जैसे कोरोना महामारी का प्रकोप कम होता जा रहा है वैसे वैसे शैक्षणिक संस्थान पुनः खुलना शुरू हो गए है। अब शोध कार्य भी फिर से पहले की तरह जारी है ऐसे में विश्विद्यालय में शोध करने वाले रिसर्च स्कॉलर्स होस्टल बन्द होने के कारण रेंट पर रूम लेकर रहने को मजबूर है अतः एस०एफ०आई० ने चीफ वार्डन से मांग की है कि रिसर्च स्कॉलर्स के लिए होस्टल जल्द से जल्द खोल दिये जायें ताकि उनका शोध कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

विश्विद्यालय के विज्ञान विभाग में छात्रों के प्रैक्टिकल्स चल रहे है। प्रैक्टिकल्स देने वाले छात्रों के लिए होस्टल्स खोल दिये गए है लेकिन चाहे गर्ल्स हॉस्टल हो या बॉयज होस्टल हो कहीं भी होस्टल मैस को शुरू नही किया गया है जिस कारण होस्टल में रह रहे छात्रों को खाना खाने के लिए बाहरी रेस्तरां या ढाबो में जाना पड़ रहा है। रेस्तरां या ढाबों में होस्टल मैस के मुकाबले ज्यादा चार्ज लिया जाता है जिससे छात्रों की मानसिक और आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। अतः एस०एफ०आई० ने मांग की है कि गर्ल्स ओर बॉयज होस्टल की मैस तुरन्त शुरू की जाए।

विश्विद्यालय पिछले काफी समय बन्द है और उसके साथ ही छात्रावास भी बन्द पड़े हुए है। जिन छात्रों को होस्टल्स अलॉट हो गए है वो भी होस्टल में रह नहीं पाए है और साल ख़त्म हो गया है। अब अगले साल के लिए होस्टल कंटीन्यूशन फीस विश्विद्यालय ले रहा है। चूंकि छात्र ने होस्टल की किसी भी प्रकार की सुविधा का प्रयोग नही किया है इसलिए एस०एफ०आई० का साफ कहना है कि छात्रों को कंटीन्यूशन फीस में रिलेक्सेशन दी जानी चाहिए।

शैक्षणिक सत्र 2020 के छात्रों को होस्टल आवंटन की प्रक्रिया अभी पूरी नही की गई है। आर्ट्स के कई डिपार्टमेंट ऐसे है जहाँ अभी तक पिछले सत्र के छात्रों को होस्टल आवंटित नहीं किये गए है। विश्विद्यालय ने PG एग्जाम के लिए फॉर्म लेना शुरू कर दिया है अर्थात अगस्त महीने के लास्ट तो एग्जाम शुरू हो सकते है। अधिकतर छात्र एग्जाम की तैयारी हेतु विश्विद्यालय आ गया है। होस्टल आवंटित न होने के कारण विश्विद्यालय में अध्ययन कर रहा छात्र महंगे महंगे रूम ले कर रहने को मजबूर है जिस कारण विश्विद्यालय के छात्र पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है अतः एस०एफ०आई० मांग करती है कि जल्द से जल्द छात्रों के लिए छात्रावास आवंटित किए जाएं।

विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि अगर इन सभी मुद्दों पर जल्द से जल्द संज्ञान नही लिया गया तो आने वाले समय मे एस०एफ०आई० तमाम छात्र समुदाय को एकजुट करते हुए अपना उग्र आंदोलन की और जाएगी अतः विश्वविद्यालय प्रशासन एक उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहे।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *