Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय युवा दिवस : एबीवीपी एचपीयू ने किया उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह एवं स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन

12 जनवरी 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह एवं स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में श्री तरसेम भारती जी ( चेयरमैन, इंडोर क्रिकेट एसोसिएशन एचपी ), कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में श्री बलराम शर्मा जी ( हिमाचल प्रदेश के लिए भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल), विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नितिन व्यास जी ( प्रान्त SFD प्रमुख ) मौजूद रहे |

युवाओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण का ध्येय रखकर सिर्फ 39 वर्ष की आयु में ही वे पूरे विश्व पर छा गए। विदेशों में दिए इनके भाषण से अभिभूत अमेरिकी आज भी इनका लोहा मानते हैं। भारत ही नहीं पूरा विश्व इन्हें आध्यात्मिक और प्रबंधन गुरु मानता है।

कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को सम्बोधित करते हुए तरसेम भारती जी ने अपने उद्बोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद जी युवा युवाओं के प्रेरणा स्रोत है | उन्होंने कहा की देश का युवा जब समृद्ध और कुशाग्र बुद्धि वाला होगा तभी देश तरक्की की राह पर होगा विवेकानंद जी का मानना था की अगर देश को समृद्धि दिलानी है तो सर्वप्रथम देश के युवाओं को शिक्षित करना आवश्यक है |

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डॉ नितिन व्यास जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रतीक मानकर कहा था, कि हमारे अन्दर अनन्त शक्ति है, अनन्त ज्ञान है, अनन्त दिव्य दृष्टि है। यही बिम्ब, युवाओं में, किसी उद्देश्य के प्रति प्रबल आकांक्षा शक्ति को बलवती करती है। वर्तमान युग में भी स्वामी विवेकानंद, युवाओं के लिए अनन्त दिग्दर्शक की भूमिका में है |

इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परम्परा के शाश्वत संवाहक है। स्वामी विवेकानंद के विचार, युवाओं के सम्मुख सदैव स्पष्ट विकल्प प्रस्तुत करने के साथ,मौलिक आयाम प्रस्तुत करते है । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 41 लोगों को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया | उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह के उपरांत स्वामी विवेकानंद सन्देश यात्रा का आयोजन किया गया | यह यात्रा समरहिल चौक से शुरू होते हुए टूटू, चक्कर,ISBT, नाभा, खलिनी, विकासनगर, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार से होते हुए संजौली चौक पर समाप्त हुई | इस संदेश यात्रा का लोगों के द्वारा जगह जगह पर फूलों की वर्षा कर के स्वागत किया गया | इस यात्रा के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 5000 पर्चे एवं 700 पुस्तिकाओं का वितरण किया गया | साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड 19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भी पूर्ण रूप से पालन किया |

इस संदेश यात्रा के समापन पर संजौली चौक पर लोगों को सम्बोधित करते हुए इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए | उन्होंने कहा कि स्वामी जी का उद्देशय था कि युवा हार में भी जीत को देखकर आगे बढ़ेंगे तभी देश का विकास होगा। दृढ़ निश्चय की झलक इनके इरादों से ही मिल जाती थी। वे युवाओं से आह्वान करते थे कि डरो मत, बहादुरी से आगे बढ़ो, लक्ष्य निर्धारित करो और तब तक चैन से मत बैठो जब तक वह लक्ष्य तुम्हारी मंजिल में तब्दील न हो जाए। कार्यक्रम के अन्त में कमलेश ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए सभी से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में ढालने का आहवान किया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *