Himachal Tonite

Go Beyond News

राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में कार्यकारिणी का हुआ गठन

राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में नई स्कूल प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी का गठन स्थानीय पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा। इसमें लगभग सभी अभिभावकों ने भाग लिया।

सर्वसम्मति से कांता देवी को प्रधान नियुक्त किया गया। साथ ही दस अभिभावकों को इस कार्यकारिणी के सदस्य चुना गया। मुख्याध्यापिका ने नवनिर्वाचित कार्यकरिणी को अपनी व अपने स्टॉफ की ओर से बधाई दी।

मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने सभी अभिभवकों को ऑनलाइन पढ़ाई व हर घर पाठशाला में करवाई जा रही पढ़ाई में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की। कोविड-19 से अपना व बच्चों का बचाव करें। मुंह को मास्क से ढकें,अपने हाथ साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं। दो गज की दूरी का पालन कर, सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें की अपील की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *