Himachal Tonite

Go Beyond News

मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंची अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन

हमीरपुर 29 मार्च। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में मरीजों को जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 50 स्लाइस की अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में पहुंच गई है और इसे रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित करने का कार्य तेजी से चला हुआ है। लगभग एक सप्ताह के भीतर इसे स्थापित कर दिया जाएगा तथा मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि लगभग एक करोड़ 24 लाख रुपये की लागत वाली यह मशीन डीएफयू द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत प्रायोजित की गई है। अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने के लिए डॉ. सुमन यादव ने सरकार और डीएफयू मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *