Himachal Tonite

Go Beyond News

बेरोजगारी से परेशान युवक द्वारा आत्महत्या

कांगड़ा : गग्गल पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक ने 2 दिन पहले परिवार के साथ रात्रि का खाना खाया और जब देर रात को उसकी मां उठी तो देखा कि बेटे के कमरे की लाइट जल रही है। दरवाजा खटखटाने पर युवक ने कोई जवाब नहीं दिया, ऐसे में परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो युवक बैड से नीचे गिरा हुआ था।

परजिनों ने उसे तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पिता ने बयान में बताया कि वह बेरोजगारी से परेशान होकर तनाव में था। आशंका है कि तनाव में बेरोजगारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया हो। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *