Himachal Tonite

Go Beyond News

पेट्रोल पंप अटेंडेंट भर्ती का परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने एचआरटीसी में पेट्रोल पंप अटेंडेंट के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 11 अभ्यर्थियों का चयन आगामी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। यह 28 अगस्त को होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन तीन पदों को भरने के लिए नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे।

लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर मूल्यांकन परीक्षा के लिए रोलनंबर 877000049, 877000184, 877000242, 877000545, 877000574, 877000601, 877000680, 877000834, 877000930, 877000940 और रोलनंबर 877001180  का चयन किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *