Himachal Tonite

Go Beyond News

पर्यटक 16 साल की किशोरी का शिमला में हुआ यौन शोषण

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक वैसे ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के मामले में इजाफा हुआ है। वहीं, इन दिनों बाहरी राज्यों से हिमाचल घूमने आने वाली लड़कियों के साथ जबरदस्ती और दुराचार किए जाने के मामले सामने आने लगे हैं। बीते कल जहां राजधानी में हरियाणा से हिमाचल घूमने आई एक लड़की के साथ रेप करने के आरोप में उसके चाचा को अरेस्ट किया गया था। वहीं, आज एक बार फिर एक अन्य लड़की के साथ कुछ इसी तरह का कुकृत्य किए जाने की खबर सामने आ रही है।

ताजा अपडेट के अनुसार पीड़ित लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है जो कि हरियाणा के ही पंचकूला की रहने वाली है। युवती द्वारा एक युवक पर यौन शोषण के आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडिता अपनी सहेली के साथ शिमला घूमने आई हुई थी। जहां उसकी सहेली के ही एक जानकार ने उसके साथ होटल में जबरदस्ती की। बतौर रिपोर्ट्स, शिमला से पंचकूला लौटने के बाद पीड़िता ने कालका पुलिस स्टेशन में उसके साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पीडिता की शिकायत पर कालका पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को आगामी कार्रवाई के लिए शिमला के सदर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वह अपनी एक सहेली के साथ शिमला घूमने आई थी। 10 जुलाई को वे दोनों शिमला पहुंचीं और लक्कड़बाजार के एक होटल में ठहरीं। 11 जुलाई को उसकी सहेली ने अपने एक परिचित नवीन और अन्य दोस्तों को होटल बुलाया था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *