नाहन: नशीले कैप्सूल के साथ तीन गिरफ्तार
नाहन : बहराल बैरियर पर यमुनानगर की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार 800 एचपी 18 ए-8111 से नशीले कैप्सूल लेकर सफर कर रहे तीन लोगों को सिरमौर पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बता दें की गाड़ी की तलाशी के समय ड्राइवर सीट के नीचे से एक गुलाबी व एक सफेद रंग का पॉलीथिन बैग मिला जिनके अन्दर चैक करने पर करीब एक हजार से ज्यादा नशीले कैप्सूल मिले। सभी कैप्सूलों का पॉलीथिन सहित कुल वजन 830 ग्राम पाया गया। लिहाजा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों से नशे की खैप के संबंध में पूछताछ कर रही है।

