Himachal Tonite

Go Beyond News

नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : शिखा लखनपाल

ऊना, 6 अक्तूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चक्क सराय में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नशे के दुरुपयोग, दुष्प्रभावों एवं नशे के उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने विद्यार्थियों को नालसा (नशे के दुरुपयोग के पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशे के दुष्प्रभावों के उन्मूलन) योजना, 2015, नालसा की डीएडबल्यूएन (ड्रग एवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन– फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया ) योजना, 2025 तथा स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट ) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाते हुए नशे से बचाव के विभिन्न उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता, परिवार का सहयोग तथा युवाओं की सकारात्मक सोच बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहते हुए अपने साथियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे की रोकथाम में कानून प्रवर्तन एजेंसियों तथा विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, नशे की समस्या से प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं अन्य सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *