Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस सरकार केवल महंगाई को सरकार : रश्मिधर

• डीजल पर वैट बढ़ाकर महंगाई को बुलावा : नितेन

शिमला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद और एससी मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार का नया दौर प्रारंभ हो गया है। पिछले 7 महीने में दो बार डीजल पर वैट बढ़ाकर इस दौर पर स्टैंप लगाकर यह सरकार आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और हिमाचल सरकार डीजल पर वैट बढ़ाकर महंगाई को बुलावा दे रही है।
इस सरकार ने अपने सुख के लिए जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल दिया है, डीजल पर वैट बढ़ने से हिमाचल प्रदेश की जनता पर हर साल 1500 करोड़ का आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है।
इस सरकार को केवल मात्र अपने सुख की पड़ी है, यह सरकार 10 गारंटीयो की बात करती थी पर जनता यह नहीं जानती थी कि 11वीं गारंटी महंगाई है।

डीजल पर वैट को पिछले 7 महीने में 6 रु बढ़ा दिया गया आज डीजल पर वैट 10.40 पैसे के हिसाब से लगना शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के सभी ट्रांसपोर्टर ने मालभाड़ा बढ़ाने की शुरुआत कर दी है, इससे मंडियों में पहुंच रही सब्जी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थ भी महंगे होंगे। हिमाचल प्रदेश में महंगाई बढ़ती दिखाई दे रही है, निर्माण सामग्री महंगी होगी, राहत कार्य महंगे होंगे। यह सरकार केवल महंगाई महंगाई और महंगाई की सरकार है।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश पूरे प्रदेश भर में 23 लाख रुपए का रिलीफ सामग्री सभी मंडलों में भेज रहा है जहां-जहां हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नुकसान हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *