Himachal Tonite

Go Beyond News

ऐतिहासिक गांव मलाणा जाकर लगाई लोगों को कोरोना वैक्सीन मलाणा पंचायत में नहीं है एक भी कोरोना का मरीज-डाॅ. सुशील

कुल्लू 22 मई- मलाणा कुल्लू जिला का ऐतिहासिक गांव है जहां आज भी लोगों का देवता जमलू के आदेश पर अपना संविधान, कायदे कानून व तौर-तरीकों का पालन किया जाता है। आज जब कोरोना की दूसरी लहर गांव गांव में तेजी के साथ पांव पसार रही है, ऐसे में मलाणा गांव एक बार फिर दूसरों से हटकर होने का प्रमाण दिया है। गांव में कोरोना का एक भी मामला नहीं है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील चन्द्र ने जब गांव के प्रधान व लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह गांव से बाहर नहीं आते जाते हैंे और न ही गांव में किसी सैलानी या अन्य लोगों का प्रवेश करवाते। यही कारण है कि अभी तक कोरोना महामारी से गांव पूरी तरह से सुरक्षित है।
चिकित्सा खण्ड जरी के चिकित्सकों व स्टाफ का एक दल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील की अगुवाई में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मलाणा गांव पहुंचा। विशेष शिविर में गांव के 45 आयुवर्ग से अधिक के कुल 73 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्रदान करने का लक्ष्य था। खबर लिखने तक 45 लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की डोज सबसे मलाणा ग्राम पंचायत के प्रधान राजु राम को दी गई। राजु राम से जब वैक्सीन के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि कोरोना महामारी जानलेवा है। सभी लोगों को इससे बचना है। उन्होंने अपने गांव को अभी तक बचा कर रखा है। गांव के लोगों को अनावश्यक बाहरी क्षेत्रों में नहीं जाने दिया जाता और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की इजाजत दी जाती है। प्रधान ने चिकित्सा दल का स्वागत किया और वैक्सीन के लिए आभार व्यक्त किया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *