Himachal Tonite

Go Beyond News

अयोध्या कोई राजनिति का अखाड़ा नही है कर्म भूमि

हैरामलोक मैं एनडीए और इंडिया गटबंधन के नेताओं जीत के लिए करवाया था हवन: स्वामी अमरदेव जी

रामलोक के मुख्य संस्थापक स्वामी अमरदेव जी ने एक प्रैस विज्ञप्ति मैं कहा की अयोध्या कोई राजनिति का अखाड़ा नही है और अयोध्या जी को राजनिति से जोड़ना उचित नहीं है। जब उनसे पूछा गया की भाजपा के प्रत्याशी वहा से हार गए तो स्वामी जी ने विस्तृत बताया कि अयोध्या प्रभु राम जी की नगरी है और वहा राजनीती नही होनी चाहिए जो कर्म करेगा उसको उसके अनुरूप परिणाम मिलेगा, जिसने मेहनेत की उसे राम जी ने जीता दिया बस इतना ही है। स्वामी अमरदेव जी ने कहा की अयोध्या एक पवित्र स्थान है और स्वयं श्री राम जी वहा पर विराजते है इसलिए वो पुनय भूमि है जो जैसा करेगा वैसा फल पाता है। अयोध्या को राजनिति से जोड़ना अत्यंत गलत है।

स्वामी अमरदेव जी ने प्रेस को बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव मैं सभी राजनितिक दल के नेताओं ने रामलोक मैं जीत के लिए यज्ञ हवन करवाया चाहे वो एनडीए के नेता हो या इंडिया का गठबंधन हो सभी नामी नेताओ ने खुद आकर वो किसी व्यक्ती को भेजकर रामलोक मैं जीत के लिए यज्ञ हवन करवाया जिसे उनकी जीत निश्चित हुई है। स्वामी अमरदेव जी ने कहा की रामलोक सभी प्राणियों का भला चाहता है और सदेव उनके भले के लिए प्रभु के प्रार्थना करते है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *