Himachal Tonite

Go Beyond News

हमीरपुर में 30 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो, 25 तक मांगे आवेदन

हमीरपुर 12 अक्तूबर। जिला हमीरपुर में पटवारियों के 30 खाली पदों पर रिटायर्ड पटवारियों या कानूनगो को 40 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर तैनात किया जाएगा।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पदों के लिए 65 वर्ष तक के रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो 25 अक्तूबर तक उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम 5 साल नौकरी की हो तथा उसके खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। इन्हें पटवारी के खाली पद पर 40 हजार रुपये मानदेय पर 3 माह के लिए तैनात किया जाएगा। यह अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। आवेदनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में कम आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय या जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *