Himachal Tonite

Go Beyond News

‘लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रदान करें अवसर’

हमीरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

हमीरपुर 14 अक्तूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को हमीरपुर के वार्ड नंबर-8 स्थित आंगनवाड़ी एवं क्रेच सेंटर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा ने की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और अन्य लोगों को बधाई देते हुए संजय डोगरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए लोगों को जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि आज की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए लड़कों के समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। उनकी शिक्षा, सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान केक भी काटा गया और उपस्थित बच्चों को उपहार वितरित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा, जिला हब फॉर वूमेन एम्पावरमेंट के समस्त कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक एवं नन्हीं बालिकाओं सहित अन्य बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *